Cm Dhami Patna Oath:सीएम धामी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार के गाँधी मैदान पटना में )आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बिहार के जनता जनार्दन के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनायें प्रेषित कीं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Illegal Mining Haridwar:हरिद्वार जिला मुख्यालय के पास अवैध खनन का खेल, विभाग की कार्रवाई पर बड़े सवाल

Thu Nov 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   हरिद्वार जिला मुख्यालय से महज़ 500 मीटर दूरी पर अवैध खनन का रातभर चलने वाला कारोबार फिर सुर्खियों में है। सिडकुल थाना क्षेत्र के पेंटागन के पीछे बरसाती नदी में जेसीबी और डंपरों से होने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में