Nainital Car Accident:नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

 

नैनीताल के भवाली बाईपास क्षेत्र में एक दर्दनाक वाहन दुर्घटना में कार के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। सूचना प्राप्त होते ही SDRF उत्तराखंड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से SDRF पोस्ट नैनीताल को सूचना प्राप्त हुई कि भवाली बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जिसमें कुल पांच लोग सवार थे। वाहन गहरी खाई में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था तथा सभी लोग वाहन के अंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसे हुए थे।

SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से अत्यंत विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Forest Fire Baithak:सीएम धामी ने वनाग्नि नियंत्रण और मानसून तैयारियों की समीक्षा, फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां

Fri May 22 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com