Manza Ban Haridwar:डीएम के निर्देश के बाद चाइनीज मांझे पर सख्त नकेल, बिक्री पर रोक लगाने के दिए निर्देश

 

हरिद्वार में चाइनीज मांझे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं और सप्तऋषि फ्लाईओवर पर एक बड़ा मामला सामने आया, जहां भूपतवाला निवासी 25 वर्षीय करण शर्मा बाइक से घर लौटते वक्त खतरनाक मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फ्लाईओवर पर अचानक मांझा उसकी गर्दन में उलझा और धारदार धागे ने गला काट दिया, जिसके बाद युवक वहीं सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे प्रेम अस्पताल पहुंचाया, जहां कई टांकों के साथ उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। घटना के सामने आते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चाइनीज मांझे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और पूरे शहर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने साफ चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित मांझा बेचते पाए गए किसी भी दुकानदार पर बगैर देरी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी जानलेवा घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Book:सीएम धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों का विमोचन, लेखिका संभावना पंत द्वारा किया गया संकलन

Thu Nov 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा राजभवन में देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित पुस्तकों पुष्कर धामीः हिमालय की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में