Cm Dhami Meet Harish Rawat:सीएम धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, खेत में उत्पादित चावल किए भेंट

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

 

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bird Festival Kotdwar:सीएम धामी ने कोटद्वार में विकास और प्रकृति संरक्षण का संगम, बर्ड वाॅचिंग फेस्टिवल का किया शुभारंभ

Sat Jan 31 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में