Bomb Dhamki Uttarakhand:देहरादून और हरिद्वार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

 

राजधानी देहरादून के जिला कोर्ट में बम होने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि मेल के जरिए बम से कोर्ट को उड़ने की धमकी दी गई है। जिससे चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है परिसर को खाली कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड, बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है कोर्ट परिसर और ज्यूडिशरी के अधिकारी और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है वहीं हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई हैं। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वॉड और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से कोर्ट परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान न्यायालय में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की गई वहीं मेटल डिटेक्टर और तकनीकी उपकरणों से पूरे परिसर को खंगाला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि संवेदनशील स्थलों पर इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके और न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jan Government Campaign:जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Thu Feb 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया है। यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि आम जनता तक सीधे शासन की पहुँच […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में