Pm Modi Book:अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव पुस्तक का लोकार्पण, सीएम धामी ने की शिरकत

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rahul Gandhi Uttarakhand Daura:दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मूल मंत्र

Wed May 27 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपने हुकुम के इक्के मैदान में चलने शुरू कर दिए है यहीं वजह है कि प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com