Dehradun Yuvak Murder:सहसपुर में खेत में पानी को लेकर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून के सहसपुर में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। ग्राम बैरागी वाला में 13 जून की शाम हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने तीन भाइयों अशोक, विनोद और राजेश कुमार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की लेहमन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में रज्जाक, अमन, यूनुस, जावेद, इम्तियाज सहित 12 नामजद और 30-40 अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर कोर्ट से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Dehradun Murder:युवक की हत्या के बाद आरोपी के घर गरजा बुलडोजर, सीएम धामी के सख्त तेवर

Sun Jun 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या के बाद आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर भारी पुलिस बल तैनात मौके पर तमाम हिन्दू संगठन के लोग भी पहुंचे वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में