Google Security New Feature:Google का नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च, अब Selfie Video से कर सकेंगे अकाउंट रिकवरी

 

गूगल ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर का नाम Selfie Video है। इसकी मदद से यूजर्स अब अपने गूगल अकाउंट में साइन-इन करने या अकाउंट रिकवर करने के लिए सेल्फी वीडियो के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे।

गूगल ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में इस नए फीचर की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, अगर किसी यूजर को अपने गूगल अकाउंट में लॉग-इन करने में परेशानी हो रही है या वह अपने पुराने फोन, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस से अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहा है, तो वह एक छोटी सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी पहचान वेरिफाई कर सकता है। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद यूजर को दोबारा अपने अकाउंट तक पहुंच मिल सकेगी।

गूगल ने इस फीचर का डेमो वीडियो भी साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि सेल्फी वीडियो के माध्यम से पहचान सत्यापन की प्रक्रिया कैसे पूरी की जाएगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स के लिए अकाउंट रिकवरी को आसान और ज्यादा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

 

 

गूगल ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर भी स्पष्ट किया है कि सेल्फी वीडियो और उससे जुड़ा डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगा। यह जानकारी कंपनी की सिक्योरिटी सेविंग्स में सुरक्षित रूप से स्टोर की जाएगी। कंपनी के अनुसार, वीडियो केवल यूजर की अनुमति के बाद ही रिकॉर्ड और सेव किया जाएगा।

गूगल ने बताया कि इस वीडियो का इस्तेमाल केवल साइन-इन और पहचान सत्यापन के लिए किया जाएगा। जब तक यूजर खुद इसे किसी अन्य उद्देश्य के लिए साझा करने की अनुमति नहीं देता, तब तक इसका उपयोग किसी दूसरे काम में नहीं किया जाएगा।

यूजर्स को यह सुविधा भी दी गई है कि वे भविष्य में कभी भी अपने अकाउंट से इस सेल्फी वीडियो को डिलीट कर सकते हैं। गूगल का नया फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार साबित हो सकता है, जिन्हें पासवर्ड भूलने, पुराने डिवाइस की अनुपलब्धता या अकाउंट एक्सेस से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vanyajeev Board Baithak :सीएम धामी के निर्देश, वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी

Fri Jul 24 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के साथ ही वन्य जीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com