Dehradun Car Accident:मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, हादसे में 4 लोगों की मौत

 

देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर (टोल के पास) एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित खड़े एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। हादसे के वक्त इको गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही उपचार के दौरान और दो की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अचानक निकला लोडर का टायर
जानकारी के अनुसार, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के कारण लोडर अनियंत्रित हो गया और पीछे से आ रही इको गाड़ी उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 के माध्यम से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।
और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tehri Dam Chetavni:टिहरी डैम का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार, 118.15 मीटर पहुंचा

Wed Aug 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब टिहरी बांध के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के चलते एशिया के सबसे ऊंचे टिहरी बांध का जलस्तर बढ़कर 118.15 मीटर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com