Hanuman Ansh Film:उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म टैक्स फ्री, सीएम धामी ने की घोषणा की

 

बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म देखने के बाद इसकी घोषणा की।
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म की विषयवस्तु और बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन भी इसी परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है।
सीएम धामी ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। फिल्म में बाबा के जीवन, उनकी भक्ति और मानव सेवा के संदेश को प्रमुखता दी गई है।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में अपनी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक प्रदीप बत्रा सहित अन्य लोगों के साथ फिल्म देखी।
उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के फैसले से बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और उनके सेवा-भक्ति के संदेश को और व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने की उम्मीद है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com