Dehradun Teen Talak:देहरादून में महिला का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने का आरोप, पति गिरफ्तार

 

महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने तथा उसे तीन तलाक देने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी महिला ने 12 सितंबर को कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया और उसे तीन तलाक दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पटेलनगर पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाए और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Helpline Baithak:सीएम धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए तहसीलों का औचक निरीक्षण के निर्देश

Mon Sep 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com