Dehradun Yuvak Hangama:नगर निगम में युवक का हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

देहरादून नगर निगम में हंगामा करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से समय-समय पर एक युवक मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था और कर्मचारियों से मारपीट करता था। नगर निगम के सुपरवाइजर ने कहा कि चौहान नाम का एक युवक पिछले डेढ़ साल से निगम में आकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था, जिससे निगम का माहौल खराब हो रहा था। कर्मचारियों का आरोप है कि युवक ने कई बार पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मामले पर एसपी सिटी देहरादून ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह व्यक्ति थोड़ा डिस्टर्ब रहता है, उसे धारा चौकी लाया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Diwali Bonus:राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर धामी सरकार की सौगात, ₹7,000 का मिलेगा बोनस

Mon Nov 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कार्मिकों को बड़ी सौगात देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com