
देहरादून नगर निगम में हंगामा करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से समय-समय पर एक युवक मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था और कर्मचारियों से मारपीट करता था। नगर निगम के सुपरवाइजर ने कहा कि चौहान नाम का एक युवक पिछले डेढ़ साल से निगम में आकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था, जिससे निगम का माहौल खराब हो रहा था। कर्मचारियों का आरोप है कि युवक ने कई बार पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। मामले पर एसपी सिटी देहरादून ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह व्यक्ति थोड़ा डिस्टर्ब रहता है, उसे धारा चौकी लाया गया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

