Uttarakhand Election 2022 : मिशन 2022 में भाजपा ने भले ही अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तवज्जों नहीं दी हो लेकिन चुनाव के बाद पार्टी को त्रिवेंद्र की कमी जरूर खलती हुई नज़र आ रही हैं और यही वजह हैं कि सीएम धामी के बाद अब पार्टी के अन्य दिग्गज नेता उनके घर पर जमावड़ा लगा रहे हैं।
Uttarakhand Election 2022 : त्रिवेंद्र के दर पर नेता
उत्तराखंड में 2022 के लिए भले ही मतदान हो चुका हो लेकिन जैसे जैसे रिजल्ट की डेट नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे सियासत का मजा दोगुना होता जा रहा हैं। इस बीच bjp ने अपने मोहरे त्रिवेंद्र को प्रचार-प्रसार में ज्यादा अहमियत नहीं दी थी लेकिन आज पार्टी के नेता उनके दर पर पहुंच रहे हैं जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री धन सिंह रावत और देहरादून मेयर सुनिल उनियाल गामा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। Uttarakhand Election 2022
ये भी पढ़ें : Pahadi Chuyal 27 February