उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने देहरादून में सचिवालय का कूच किया. इस दौरान भारी भीड़ युवाओं की इस कूच में शामिल हुई. बेरोजगार युवा नई भर्तियों को शुरू करने के साथ ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट प्रदान करने और महिलाओं के अतिरिक्त पद जोड़ने की मांग की […]
उत्तराखंड को नए डीजीपी मिल गए है। दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। वहीं […]
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनिर्मित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहाड़ी शैली में बना यह भवन हमारी कला, संस्कृति और वास्तुकला का अनूठा प्रतीक है। यह प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की […]
चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाक में सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। सोमवार को सारकोट को सुनियोजित तरीके से आदर्श ग्राम बनाने के लिए जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के आदेशानुसार सभी […]
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत उत्तराखण्ड में अब तक 34 हजार से अधिक आवास बन चुके हैं। अब राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए भी भारत सरकार के साथ अनुबंध कर लिया है, जिसमें लाभार्थियों को अधिक आर्थिक अनुदान प्राप्त हो सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना […]
बनबसा सैन्य परिसर, चंपावत में 28 नवंबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक धार्मिक शिक्षक (केंद्रीय श्रेणी) जूनियर कमीशन ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया होगी। सेना भर्ती निदेशक कर्नल राहुल मेलगे ने बताया कि बनबसा सैन्य क्षेत्र में धार्मिक शिक्षक (केंद्रीय श्रेणी) जूनियर कमीशन ऑफिसर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के […]
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कर्मचारी राज्य बीमा योजना एव श्रम चिकित्सा सेवाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड में संविदा व अन्य सामान्य श्रमिकों को ईएसआई कवरेज दिए जाने की कार्यवाही की धीमी प्रक्रिया पर सख्ती करते हुए सचिव शहरी विकास […]
खबर देहरादून से है जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव कांग्रेस की नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की हार है। जनता उत्तराखंडियत को बचाने की आवाज उठाने वालों को नहीं समझ पाई। यह वास्तव में […]
ऋषिकेश के इंद्रमणि बडोनी चौक के निकट देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घटना में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार सहित 3 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए है। बता दें कि ऋषिकेश के नटराज चौक से करीब 1 किलोमीटर दूर बने […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 116वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादायक होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा […]
