Sahdev Dirdo Road Accident : सड़के हादसे का शिकार हुए ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव, अस्पताल में भर्ती

Sahdev Dirdo Road Accident : सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाने से फेम कमाने वाले सहदेव दिरदो का एक्सीडेंट हो गया है। सहदेव की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए है। जख्मी सहदेव को सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सहदेव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिरदो को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां फिलहाल सहदेव का इलाज चल रहा है।

Sahdev Dirdo Road Accident

Sahdev Dirdo Road Accident : सहदेव के लिए बादशाह ने मांगी दुआ

लाखों दिलों की धड़कन सहदेव दिरदो जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। मंगलवार का दिन सहदेव के जीवन में काल बनकर आया। आज देर शाम सहदेव दिरदो अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा के शबरी नदी क्षेत्र में घूमने निकले थे। की इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सहदेव में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं फिलहाल सहदेव का डिमरापाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सहदेव की एक्सीडेंट की ख़बर सुनने के बाद सिंगर बादशाह ने ट्वीट कर सभी से सहदेव के शीघ्र स्वास्थ्य होने के दुआ करने की अपील की है।

Sahdev Dirdo Road Accident

ये भी पढ़ेंन्यू ईयर सेलिब्रेशन पर आ रहे हैं मिनी स्विट्ज़रलैंड तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकता है वापस लौटना

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Thought Of The Day 29 December

Wed Dec 29 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it  

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में