Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव की डेट हुई फाईनल, 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में होगा मतदान

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है। पहले 1 और दूसरा 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे।

 

Gujarat Assembly Election 2022

Gujarat Assembly Election 2022 : हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए डेट फाइनल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा की 89 सीटों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को और 93 सीटों के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से अधिक मतदान केंद्र निर्धारित किए गए है और 182 सीटों पर 4.9 करोड़ से अधिक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Gujarat Assembly Election 2022

Gujarat Assembly Election 2022 : उन्होंने कहा कि पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 नवंबर को शुरू होगी जो 14 नवंबर को समाप्त होगी। जबकि दूसरे चरण के लिए 10 से 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते है।

 

Gujarat Assembly Election 2022

गुजरात पुल हादसे के बाद अलर्ट पर उत्तराखंड सरकार, प्रदेश के सभी पुलों का होगा सेफ्टी ऑडिट

 

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

School Education In Uttarakhand : नहीं सुधर नहीं उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था, सर्वेक्षण में फिर साबित हुआ फिसड्डी :

Sat Nov 5 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it School Education In Uttarakhand : कब वह दिन आएगा जब उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी। साल बीत रहे है लेकिन प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। आलम ये है कि राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में