ADG VISIT BADRINATH DHAM : बद्रीनाथ धाम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

 

 

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी. मुरुगेशन, ने बद्रीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ने ड्यूटी पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनके अनुभव और समस्याएं जानीं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में डटे रहने के लिए जवानों की सराहना की और उन्हें ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने, भीड़ नियंत्रण की अग्रिम तैयारियों, और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और तकनीकी निगरानी प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर यात्रा अनुभवों और व्यवस्थाओं पर फ़ीडबैक लिया। कुछ यात्रियों ने पुलिस व्यवस्था की सराहना की, तो कुछ ने भीड़ प्रबंधन को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Development Farmer Sankalp Abhiyan:सीएम धामी ने की विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत, कृषि वैज्ञानिकों से होगा संवाद

Thu May 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुनियाल गांव, देहरादून से उत्तराखण्ड में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11,440 गाँवों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में