Brigadier Murder Dehradun:देहरादून में रोड रेज बना जानलेवा, फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

 

देहरादून के राजपुर रोड पर दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ब्रिगेडियर जोशी रोज की तरह सुबह की सैर पर निकले थे, तभी करीब 6:45 से 7 बजे के बीच दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच तेज रफ्तार में पीछा और विवाद चल रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी से फायरिंग की गई और एक गोली ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी, जिनका इस घटना से कोई संबंध नहीं था।

गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर पड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है, वहीं इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rishikesh Bypass Lane:धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी

Tue Mar 31 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्रालय द्वारा इस […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में