Amit Shah Talk Cm Dhami:उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद सीएम धामी का दौरा रद्द, अमित शाह ने की सीएम धामी से बात

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Uttarkashi Landslide:उत्तरकाशी हादसे की जानकारी जुटाने आपदा केंद्र पहुंचे सीएम धामी, राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Tue Aug 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे जहां सीएम ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में