Amrit Sandesh Yatra : सीएम ने किया स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा का शुभारम्भ, पर्यावरण के प्रति बदलाव लाने की मिलेगी प्रेरणा

Amrit Sandesh Yatra : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीयविश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का शुभारम्भ स्मृति पौध भेंट कर किया। इस अवसर पर यूकॉस्ट द्वारा आयोजित ‘अभिनन्दन एवं पौध भेट समारोह’ में विश्वविद्यालयों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी आयोजन को यादगार बनाने में पेड़ों की बडी भूमिका होती है।

Amrit sandesh yatra

पेड़ जहां जीवन के आधार है वहीं हमारी संस्कृति और स्मृति के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष को इको फ्रेंडली रुप से मना रहे हैं और दूसरे को पचास-पचास पेड़ भेंट कर एक विश्वविधालय के सदस्य दूसरे विश्व विद्यालय में पहुंचकर पचास पौधों का रोपण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हमारे युवा बौद्धिक रूप से जागृत और समझदार होते हैं। जन-जन तक संदेश पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जलवायु परिवर्तन से उपजी समस्याओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व की जीवन शैली में परिवर्तन लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस संदेश यात्रा से लोगों में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में बदलाव लाने की प्रेरणा भी मिलेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Meeting on Bharat Yatra : विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन के लिए जुटे सीएम धामी, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue Dec 12 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Meeting on Bharat Yatra : विकसित भारत संकल्प यात्रा का राज्य में सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून में समीक्षा बैठक ली.. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में