Anand Bardhan Railway Meeting:रेल सुविधाओं के विकास को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की बैठक, अधिकारियों से लिया फीडबैक

 

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में राज्य में रेल सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को राज्य में प्रस्तावित सभी रेल परियोजनाओं की स्थिति पर अपडेट देने एवं वर्तमान में संचालित रेल परियोजनाओं में आ रही बाधाओं व समस्याओं पर बिन्दुवार रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून सहित सभी रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडेशन की स्थिति भी स्पष्ट करें। इसके साथ ही सीएस ने राज्य में प्रस्तावित एवं संचालित रेल प्रोजेक्ट्स से सम्बन्धित मुद्दों पर रेल मंत्रालय, आरवीएनएल सहित सम्बन्धित संस्थाओं से प्रभावी समन्वय के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों का रेल नेटवर्क से संयोजन, राज्य के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास और विश्व प्रसिद्ध धामों, तीर्थ में वर्ष भर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन तथा सामरिक महत्व के दृष्टिगत रेलवे का अवसंरचना का राज्य हेतु अत्यंत महत्व है।

 

बैठक में परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं, जिनमें तीन प्रस्तावित हैं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग सहित दो परियोजनाएं वर्तमान में संचालित की जा रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री रेल परियोजना जिसकी कुल दूरी 121.76 किमी है तथा उसमें 10 स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है तथा डीपीआर रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गई है। इस पर अनुमोदन प्रतीक्षित है।

 

टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना जिसकी कुल दूरी 170.70 किमी है तथा 12 स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है तथा डीपीआर रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गई है। इस पर अनुमोदन प्रतीक्षित है। देहरादून-सहारनपुर रेल परियोजना जिसकी कुल दूरी 92.60 किमी है तथा इसमें 8 स्टेशन है। इसका सर्वेक्षण कार्य गतिमान है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Uttarakhand Name:नाम बदलने को लेकर सीएम धामी का आभार, प्रदेशवासियों से किया सरकार का सम्मान

Thu Apr 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्य सेवक सदन में जनपद हरिद्वार से बड़ी संख्या में पधारे सम्मानित जनों ने राज्य के विभिन्न स्थानों के नाम जनभावनाओं के अनुरूप परिवर्तित किए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।   सीएम […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में