दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित रोडशो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उनके चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया।
सीएम ने कहा दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दिखा कर सत्ता में आई थी लेकिन उसने भ्रष्टाचार करने के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया। अब सभी लोग केजरीवाल और उनकी पार्टी की असलियत को पहचान चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तक को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की हवा खानी पड़ी है।
अब समय है कि जनता अपने वोट की चोट से इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाए और विकास को प्राथमिकता देने वाली भाजपा को सत्ता में लाए। निश्चित तौर पर इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।