Bhaniyawala Rishikesh Forelane:”3 हजार पेड़ों पर चली आरी, जंगल बचाने सड़क पर उतरे लोग” ⭐

 

भानियावाला – ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर “सात मोड़” के जंगलों में सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 3000 से अधिक हरे भरे पेड़ो की कटाई का कार्य जैसे ही शुरू हुआ स्थानीय नागरिकों व पर्यावरण प्रेमियों में पेड़ों की कटाई को लेकर रोष देखने को मिला।

 

बड़ी संख्या में लोग यहां पर इकट्ठा हुए और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए सरकार से इन पेड़ों को बचाने की गुहार लगाई विरोध कर रहे लोगों का कहना है की बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित होगा और वन्यजीवों पर भी इसका असर पड़ेगा लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जंगलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है जबकि वैकल्पिक योजनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए पर्यावरण प्रेमियों ने सरकार और संबंधित विभागों से परियोजना की दोबारा समीक्षा करने तथा अधिक से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशने की मांग की है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dehradun Science Centre:सीएम धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा

Mon Jul 13 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com