Bhola Singh On Rahul Gandhi:राहुल गांधी पर जमकर बरसे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह, ओबीसी के अपमान पर माफी की मांग

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान राहुल गांधी के अनुसूचित जाति के आरक्षण मामले पर राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण को खत्म करने वाले बयान की निंदा करते हुए इसे अपमानजनक बयान बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक शासन में रहनी वाली पार्टी के नेता राहुल गांधी ने चुनाव में भाजपा को बदनाम करने का काम किया। एससी, एसटी, ओबीसी के अपमान पर राहुल गांधी माफी मांगे। 1966 से 1977 तक कांग्रेस ने कई बार अपने फायदे के लिए संविधान में संशोधन किया जबकि पीएम मोदी ने हमेशा से डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को सम्मानित करने का काम किया।एससी,एसटी,ओबीसी को हमेशा आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। मोदी सरकार में 2015 में दो बार संविधान पर चर्चा होने पर संविधान को संवैधानिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। 2019 में विधानसभा और लोकसभा में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के आरक्षण को 10 वर्ष तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sumit Hridyesh Allegations:विधायक ने DM पर लगाया आरोप, भाजपा से की मेयर के टिकट देने की मांग

Sat Sep 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल जिले की जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में लगाए जा रहे जन समाधान दिवस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले जन समाधान दिवस […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में