Chamoli Hospital Accident:चमोली में भरभराकर गिरी दीवार, डॉक्टर की मौत

 

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान आए मलबे से अस्पताल की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई थी। दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे कि अचानक कमजोर हो चुकी दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई और वे मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद अस्पताल परिसर में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने जर्जर दीवार की समय रहते मरम्मत न होने पर भी सवाल उठाए हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lok Sanvardhan Parv:सीएम धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया लोक संवर्धन पर्व का शुभारंभ, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन

Sat Jul 11 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com