Champawat Accident Rescue:चंपावत हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, सीएम धामी ने जताया दुख

 

गुरुवार देर रात करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर घाट से चम्पावत की ओर बाघधारा के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित कुल 10 व्यक्ति सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ विभाग ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुँचाया गया।
घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 05 घायल व्यक्तियों का उपचार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक और हरसम्भव चिकित्सा सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने उप जिलाधिकारी लोहाघाट को दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के आश्रित परिवारों को राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।

जिला प्रशासन समस्त नागरिकों से अनुरोध करता है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Bageshwar Meet:सीएम धामी ने की बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, पर्यटन जैविक उत्पाद में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष फोकस

Sat Dec 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों—लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि एवं उद्यान—की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में