Chardham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा को लेकर बोले दीपक बाली, कहा—तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी हैं आप पार्टी

Chardham Yatra 2022 : 

Chardham Yatra 2022 :  काशीपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने चारधाम यात्रा शुरू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और देश विदेश से देवभूमि में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का आम आदमी पार्टी की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया है।

Chardham Yatra 2022 :  सरकार से की बाली ने ये अपील

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि हम भारतियों की भावना हमेशा अतिथि देवों भव्: की रही है अतः:पूरी देवभूमि सभी आगंतुक तीर्थयात्रियों को देवतुल्य समझती है और उनके स्वागत में खड़ी है। बाली ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद देकर उनकी तीर्थ यात्रा को सुगम बनाया जाए क्योंकि जितना पूण्य तीर्थ यात्रा से मिलता है उतना ही पुण्य तीर्थ यात्रियों की मदद और सेवा करने से मिलता है

Chardham Yatra 2022 :  लिहाजा तीर्थयात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं केवल सरकारी कागजों तक ही सीमित ना रहे और तीर्थयात्रियों के प्रति सरकारी मशीनरी और स्थानीय जनता व दुकानदारों का रवैया अटूट यादगार भरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों के क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक वालंटियर के रूम में तीर्थ यात्रियों की हर संभव सहायता करने में जुटे हुए हैं।

बाली ने दुख व्यक्त किया कि अभी तीर्थ यात्रा शुरू ही हुई है और तीर्थ यात्रियों की तादाद भी अभी ज्यादा नहीं है फिर भी समय पर उपचार व प्रशासनिक मदद न मिलने के कारण अब तक विभिन्न प्रदेशों से आए करीब 20 तीर्थयात्री मौत का शिकार हो चुके हैं। सरकार को इस बारे में तत्काल गंभीर कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुखदाई घटनाएं न हो।

Chardham Yatra 2022 :  बाली ने जताया दुख

Chardham Yatra 2022 : 

Chardham Yatra 2022 :  बाली ने इस बात पर भी दुख जताया कि सरकार के लाख दावों के बावजूद चार धाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। यात्रा मार्गों के अनेक स्थानों पर तो बोल्डर व पत्थर गिरने की लगातार सूचनाएं आ रही है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बाली ने ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Chardham Yatra 2022 : उन्होंने कहा कि देवभूमि की पुलिस डी. जी. पी अशोक कुमार के नेतृत्व में तीर्थ यात्रा के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर सेवा कर रही है। डीजीपी पुलिस व्यवस्था पर खुद लगातार निगाह रखे हुए हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उनकी सतर्कता के चलते ही तीर्थयात्रियों का उत्पीड़न करने वाले एक पुलिस कर्मचारी को बर्खास्त कर मित्र पुलिस को संदेश दे दिया गया है कि वह तीर्थयात्रियों के प्रति मित्रता के संदेश को सार्थक बनाएं।

ये भी पढ़ें – झोपड़ी में लगी आग, एक मवेशी की मौैके पर मौत, करीब 5 लाख का हुआ नुकसान

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Visit After Registering : चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अबतक 9.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके

Tue May 10 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Visit After Registering  : उत्तराखंड की चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। तीन मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए अबतक 9.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम […]
Visit After Registering  :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में