
CM appointment Letter Distribution : मुख्य सेवक सदन देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार में सबसे सर्वाधित नियुक्तियां दी गई है। उन्होने बताया कि पिछले तीन वर्षों में कुल सर्वाधिक 15500 नियुक्तियां दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं दी है।
