CM Dhami Announcement On Grade Pay : दीवाली से पहले सीएम धामी का पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा, 4600 ग्रेड पे की बड़ी घोषणा की

CM Dhami Announcement On Grade Pay :  लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे पुलिसकर्मियों को दीवाली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा तोहफा दिया है। सीएम धामी ने पुलिसकर्मियों की मांग को स्वीकार करते हुए 4600 ग्रेड पे देने की बड़ी घोषणा की है। इसके साथ ही उत्तराखंड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पर सड़क और द्वार बनाने का भी सीएम ने एलान किया है।

CM Dhami Announcement On Grade Pay  : शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर बनेगी सड़क-सीएम

पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार समेत तमाम पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। CM Dhami Announcement On Grade Pay कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल मुख्यमंत्री ने 2001 के आरक्षियों के लिए 4600 ग्रेड पे की बड़ी घोषणा की है। इसके लिए लगातार पुलिसकर्मियों के परिवार सरकार से मांग कर रहे थे मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद तमाम पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

 

ये भी पढ़ें : सीएम धामी का कल ये रहेगा डे प्लान

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़

क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

21 अक्तूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 15 हजार फीट ऊंचे बर्फीले क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस की एक गश्ती टुकड़ी के 10 जवानों ने चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लिया। बहादुरी से लड़ते हुए इन जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

CM Dhami Announcement On Grade Pay

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Amit Shah Praised The CM Dhami : भाजपा हाईकमान के मुरीद हुए सीएम धामी,अब अमित शाह ने इस काम को लेकर थपथपाई सीएम धामी की पीठ

Thu Oct 21 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Amit Shah Praised The CM Dhami :  उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश के जलप्रहार ने 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दंश को हरा कर दिया। चारों तरफ बारिश ने प्रदेश में ऐसी तबाही मचाई […]
Amit Shah Praised The CM Dhami

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में