Cm Dhami Appeal:सीएम धामी ने यात्रियों से की अपील,पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान बरतें विशेष सतर्कता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों और यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। गुरुवार को रूद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घायलो को त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा रही है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए। खतरनाक मोड़ों और ढलानों पर चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा आवश्यक स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग एवं पैराफिट सुनिश्चित किए जाएं। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मौसम पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों की स्थिति की निगरानी करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी समय में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों की कार्य योजना तैयार की जाए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Panchayat Election Uttarakhand:पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट से सरकार को राहत, चुनाव कराने की मिली अनुमति

Fri Jun 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it आखिरकार पंचायत चुनाव कराने की अनुमति सरकार को मिल गई है। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.हाई कोर्ट नें सरकार को न्यायालय से बड़ी राहत दी है जिसके तहत अब सरकार […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में