Cm Dhami Cabinet Meeting:धामी कैबिनेट ने अग्निवीरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, उत्तराखंड में पुलिस, गृह और वन विभाग की भर्ती में मिलेगा आरक्षण

 

अग्नि वीरों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्नि वीरों को उत्तराखंड के पुलिस, गृह और वन विभाग में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है । बैठक में अग्नि वीरों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है आज की कैबिनेट की बैठक में अग्नि वीरों के लिए समूह ग की भर्ती में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला हुआ है। साथ ही उद्योग विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगाई है। उद्योग के लिए मिलने वाली जमीन में पांच फीसदी जमीन पर सर्विस सेक्टर स्थापित करना होगा। जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा । इसी तरह से धर्मांतरण कानून को सख्त बनाने को लेकर भी संशोधन हुआ है। सहकारिता विभाग के नियमावली में भी बदलाव किया गया है कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है । वहीं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी का कहना है कि आज की कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्ताव आए हैं

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tiranga Yatra Dehradun:देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सीएम धामी ने दिया संदेश

Wed Aug 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   सीएम धामी ने गाँधी पार्क, देहरादून से जनप्रतिनिधियों, हजारों की संख्या में युवाओं, छात्र – छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जयकार, वंदे मातरम की गूंज के साथ […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में