मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। बैठक में माननीय संगठन महामंत्री अजय कुमार, मंत्रीगण, विधायकगण एवं समर्पित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत भाजपा की आगामी योजनाओं, जनसंपर्क अभियानों तथा सेवा और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनता से जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
सीएम ने कहा हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के विज़न को साकार करने और उत्तराखंड को एक सशक्त एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।