CM Dhami gave instructions : अब अधिक सुगम और सुरक्षित होगी हेमकुंड साहिब यात्रा

 

चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब और घांघरिया मार्ग पर यात्री सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 99.41 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इससे यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा का विकास किया जाएगा। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर यात्री सुविधाओं के विकास के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त धनराशि स्वीकृत की है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से हेमकुंड साहिब और घांघरिया पड़ाव पर तीर्थयात्रियों के लिए शीघ्र ही धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Apda Destroy Charge:राज्य में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की होगी मरम्मत, मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी

Wed Jun 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   राज्य में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत/पुनर्निर्माण तथा तात्कालिक दृष्टि से जन सुविधा बहाल किये जाने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। राज्य आपदा मोचन निधि (एस.डी.आर.एफ) द्वारा निर्धारित मानकों से आच्छादित कार्यों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में