Cm Dhami Govardhan Puja:सीएम धामी ने की गौ माता की पूजा, गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण का प्रतीक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गो-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के लिए गौ सदनों के निर्माण और संचालन को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में निराश्रित पशु ( जिन्हें गौशालाओं में पाला जा रहा है) उनके भरण पोषण के लिए पहले 5 रुपए प्रति दिन प्रति पशु दिया जाता था, इसे बढ़ाकर अब 80 रुपए प्रति पशु/ प्रति दिन किया गया है। निजी रूप से गौशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार ने 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा राज्य में करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा आगे भी राज्य सरकार गौ संरक्षण के लिए कार्य करते रहेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gangotri Dham Close:शीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगोत्री धाम के कपाट, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wed Oct 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   शीतकाल के लिए विधि-विधान से मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए। सुबह ठीक 11:36 बजे पंडा-पुरोहितों और तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में मां गंगा की भव्य पूजा-अर्चना के बाद कपाट किए गए बंद। अब […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में