Cm Dhami In Dharali:धराली में डटे सीएम धामी, आपदा प्रभावितों से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड पर जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलीपैड से सुबह सात बजे से हेलिकॉप्टरों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से हेलिकॉप्टरों के जरिए मातली हेलीपैड पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने के लिए पुनः धराली क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए हैं।

आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। बुनियादी सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था की बहाली हेतु विभिन्न एजेंसियां निरंतर जुटी हुई हैं। हर्षिल बगोरी में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bjp Panchayat List:जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जल्द होगा नामों का ऐलान

Fri Aug 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। शेष चार जिलों के लिए भी जल्दी नामो का ऐलान पार्टी द्वारा कर दिया […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में