CM Dhami Meet Bhupendra Patel : गुजरात दौरे पर सीएम धामी, गांधीनगर में सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

CM Dhami Meet Bhupendra Patel : उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है। आज सुबह उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग के लिए अनुरोध भी किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया।

 

वहीं इससे पहले बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 50 से ज्यादा उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के विकास के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami Welcome in Delhi : अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

Fri Nov 3 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami Welcome in Delhi : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उत्तराखंड सरकार ने पूरा एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल रखा है और देश विदेश […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में