मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया। छात्राओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगा कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर देश का नाम रोशन करने की सीख देते हुए कहा कि सभी बच्चे हमारे देश और प्रदेश का भविष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी भावी पीढी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी पहचान बना सके।
Next Post
Cm Dhami Bjp Membership:भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज, सीएम धामी ने ली पार्टी की सदस्यता
Tue Sep 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it . भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और एक मिस्ड कॉल […]

You May Like
-
July 24, 2017
Best Food That You Need To Eat For BreakFast