Cm Dhami Marathon Meeting:सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में विस्तृत योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress On Cm Dhami:सीएम धामी के 4 वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, चारधाम यात्रा से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दों पर घेरा

Mon Jul 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी अपने 4 वर्ष के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में