Cm Dhami On Tharali:थराली आपदा प्रभावितों को मिलेगी ₹5-5 लाख की सहायता राशि, सीएम धामी ने दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्णत: क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावितों को ₹5 लाख की सहायता राशि और मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख का मुआवजा तत्काल जारी किया जाए।

सीएम ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय और पुनर्वास कार्य तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहत सामग्री समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाए तथा बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की बहाली तत्काल सुनिश्चित हो। स्याना चट्टी क्षेत्र में पानी की निकासी व्यवस्था जल्द से जल्द करने को कहा गया है। थराली आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली की तत्परता और बेहतर प्रबंधन की मुख्यमंत्री ने सराहना की और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की भूमिका की भी प्रशंसा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धराली, सैजी (पौड़ी) और धराली में हाल ही में आई आपदाओं के पैटर्न का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को राज्य में अगले दो दिनों के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए पूरी तैयारी रखने और आपदा प्रबंधन सामग्री संवेदनशील स्थानों पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Tharali:थराली आपदा प्रभावितों से सीएम धामी ने की मुलाकात, अधिकारियों के साथ की बैठक

Sun Aug 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   चमोली के थराली में भारी बारिश से हुई आपदा को लेकर सीएम धामी गंभीर है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को निर्देश दे रहे है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में