CM Dhami Saugaat : डोईवाला विधानसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सौगात, ग्रोथ सेंटर व हॉट का लोकार्पण और महिला क्लस्टरों को किए 5 लाख के चेक का वितरण

CM Dhami Saugaat : उत्तराखंड में आगामी चुनाव में कुछ ही समय बचा है तो वहीं प्रदेश  सरकार आचार संहिता लगने से पहले तमाम विकास कार्येां को लेकर घोषणाएं कर रही है। इसी कड़ी में आज सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी डोईवाला विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने रानीपोखरी में सरकार द्वारा लिए गए महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न महिला समूहों/क्लस्टरों को ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ के तहत अनुदान राशि के चेक वितरित किए। साथ ही ग्राम पंचायत रानीपोखरी ग्रान्ट में बने ‘उत्तरा स्टेट इम्पोरियम’ और नवनिर्मित ‘ग्रामीण हाट बाज़ार’ का लोकार्पण भी किया।

CM Dhami Saugaat : ग्रोथ सेंटर व हॉट का किया लोकार्पण

CM Dhami Saugaat :

आज रानीपोखरी मे ग्रोथ सेंटर व हॉट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया। 3 करोड़ की लागत से निर्मित उत्तरा स्टेट एंपोरियम ग्रोथ सेंटर व हॉट बाजार में अब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को बेच सकती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी वे आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कई और दूसरी योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

महिला क्लस्टरों को किया पांच-पांच लाख के चेक का वितरण

CM Dhami Saugaat :

CM Dhami Saugaat : मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत लगभग दो दर्जन महिला समूह क्लस्टर को पांच- पांच लाख की धनराशि के चैक का वितरण किया गया। सरकार लोकल फ़ॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन कर रही है। जिसके चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूह से जुड़ी तमाम महिला क्लस्टर को 5- 5 लाख का अनुदान दिया है। समहू से जुड़ी महिला स्वाति नेगी ने सरकार की इस पहल को अहम बताते हुवे कहा कि इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग तो मिलेगा ही, साथ ही उनकी आर्थिक स्तिथि भी मजबूत होगी। इसके साथ ही जो समूह पहले से ही उत्पाद तैयार कर रहे हैं, ओर आज जो पांच लाख के अनुदान चैक दिए गए हैं, इससे सभी समुह अपने उत्पादों में बढोत्तरी कर सकेंगे। इससे निश्चित तौर पर महिला स्वयं सहायता समूह को फायदा होगा। ओर समूह की आये भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें – आईआईटी रूड़की के वैज्ञानिकों की खोज, इस तकनीक से अब घर बैठे कराएं जमीनों की रजिस्ट्री

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Thought Of The Day 18 November

Thu Nov 18 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it  
Thought Of The Day 19 December

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में