उत्तराखण्ड परिवहन निगम को बीएस- सिक्स मॉडल की 130 नई बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज बसों को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये बसें लोगों के परिवहन को सुगम बनाने की कड़ी में महत्वपूर्ण साबित होंगी। ये बसें प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी गति प्रदान करेंगी। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों में परिवहन के लिए बसों की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के जीवन को गतिमान बनाने का काम परिवहन निगम पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सुदूर गांवों को भी सड़क और परिवहन तंत्र से जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध है ओर ये अत्याधुनिक बसें इसी संकल्प को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगी।
Next Post
Kedarnath by election 2024 : कांग्रेस ने मनोज रावत को घोषित किया अपना प्रत्याशी
Sun Oct 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मनोज रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। केदारनाथ से विधायक रह चुके मनोज रावत वर्ष 2022 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ […]

You May Like
-
November 28, 2023
Tunnel Resque Operation : आने वाली है खुशख़बरी, टनल के बाहर हलचल तेज
-
September 18, 2023
RTO Exposed In RTI : नियम विरुद्ध हुआ आरटीओ का ट्रांसफर, आईटीआई में खुला राज