CM Participated In Ravan Dahan Program : सीएम धामी ने रावण दहन कार्यक्रम में की शिरकत,प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की बधाई

CM Participated In Ravan Dahan Program  :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए।

CM Participated In Ravan Dahan Program  : 2025 में उत्तराखंड बनेगा नंबर वन राज्य—सीएम

 

CM Participated In Ravan Dahan Program

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोङने का काम किया। उन्होंने शबरी के बेर खाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है। शक्तिशाली, गौरवशाली भारत के रूप मे देश आगे बढ रहा है। CM Participated In Ravan Dahan Program  प्रधानमंत्री ने हमें वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

 

CM Participated In Ravan Dahan Program

 

दशहरे के पावन पर्व पर हम इसके लिये संकल्प लेते हैं। हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन प्रशासन पहुंचे और विकास का लाभ मिले, इस पर काम किया जा रहा है। मलिन बस्तियों को बनाए रखने के लिए कैबिनेट में निर्णय लेते हुए समयावधि को तीन वर्ष के लिए बढाया गया। जो गरीब भाई बहन नजूल की भूमि पर रहते हैं उनके लिये भी सरकार एक्ट लाएगी।

 

CM Participated In Ravan Dahan Program

 

ये भी पढ़ें : सूबे के मुखिया का यह अंदाज लोगों को आया पसंद, जब अचानक जनता के बीच पहुंचे धामी

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pahadi Chuyal 15 October

Fri Oct 15 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it
Pahadi Chuyal 18 December

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में