CM Plantation:हरेला पर आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधरोपण किया

हरियाली और सुख-समृद्धि के प्रतीक लोकपर्व ‘हरेला’ प्रदेशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के मालदेवता में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवानों और बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपा गया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों और वन पंचायतों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में हरेला पर्व की थीम ‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली’ निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 50 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरकार के साथ जन सहयोग भी लिया जा रहा है। राज्य सरकार 15 अगस्त तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shravani Fair : अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पौराणिक श्रावणी मेला-2024 का शुभारंभ

Tue Jul 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पौराणिक श्रावणी मेला-2024 का शुभारंभ किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। हरेला पर्व […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में