Congress Panchayat Oath:कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ, 2027 के लिए भरी हुंकार

 

देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ, जहां राजनीतिक माहौल पूरी तरह कांग्रेस रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान सुखविंदर कौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष और अभिषेक सिंह चौहान ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि अन्य सदस्यों को शपथ जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिलाई। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच से कांग्रेस नेताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए इसे पार्टी की मजबूत नींव करार दिया। वहीं अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प जताया और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें रोकने की कोशिशें नाकाम रहीं और अब 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मजबूत आधार तैयार कर लिया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

STF Action On Company:नकली दवाई बनाने वाले गिरोह पर stf ने कसा शिकंजा, दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार

Fri Sep 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह के अब तक कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका […]

You May Like

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में