STF Action On Company:नकली दवाई बनाने वाले गिरोह पर stf ने कसा शिकंजा, दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार

 

उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह के अब तक कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ ने आरोपी प्रदीप कुमार व श्रुति डाबर को जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी पति पत्नी है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि मई 2025 गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार से ब्रांडेड दवा कंपनियों के नकली रैपर, आउटर बॉक्स, क्यूआर कोड भारी मात्रा में बरामद किए गए थे। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंप गई , तब से एसटीएफ लगातार इस मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तारियां कर रही है। पकड़े गए अभियुक्त प्रदीप कुमार ने नवीन बंसल के साथ मिलकर नकली दवाइयां का काम शुरू किया था। उसने अपनी पत्नी श्रुति डाबर के नाम से एक फर्जी फर्म साईं फार्मा खोली थी। पकड़े गए दोनों आरोपी सेलाकुई देहरादून व हरिद्वार से नकली दवाइयां का सामान लेकर उसे अलग-अलग जगह पैक करते थे, तथा नोबेल फार्मेसी पंचकूला की मदद से एंबुलेंस के जरिए अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे। प्रदीप कुमार देहरादून की एक निजी अस्पताल में केयर प्वाइंट मेडिकल स्टोर भी चलता था तथा कोरोना कल में नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन बचने के आरोप में जेल जा चुका है पुलिस को साईं फार्मा के बैंक अकाउंट से 14 करोड़ के लेनदेन का भी पता चला है। एसटीएफ इस मामले की और गंभीरता से जांच कर रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Distribute Letter:सीएम धामी ने चयनित सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 15 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Sat Sep 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में