Congress Party Leader Fight लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान करीब हैं और ऐसे में सभी पार्टियों चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं लेकिन दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस में आपसी गुटबाजी की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं_ दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की 18 सदस्य मीडिया कोर्डिनेटर टीम का ऐलान किया गया है जिस पर कांग्रेस की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि पार्टी में रहकर जो कार्यकर्ता बेहतर काम करता है उसे बार-बार दरकिनार किया जाता है प्रतिमा सिंह ने कहा कि मीडिया कोर्डिनेटर की जो लिस्ट जारी हुई है उसमे दो नाम छोड़ दिए जाएं तो बाक़ी सभी इस लायक नहीं हैं कि किसी प्लेटफार्म पर पार्टी का पक्ष रख सके__ इससे पहले प्रतिमा सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में बनी मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी पर आरोप लगाएं कि किस तरह से पैसों की बंदरबांट की गई है इधर प्रतिमा सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा की प्रतिमा सिंह को यदि कोई बात रखनी थी तो उन्हें पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी बात रखनी चाहिए थी। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताया है, और कहा कि प्रतिमा सिंह का बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आता है और पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
Next Post
Harish rawat attack on BJP : बीजेपी सेलिब्रेट कैंडिडेट पर पूर्व सीएम हरीश रावत का तंज, भाजपा को नहीं अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास
Sun Mar 31 , 2024