Congress Protest On Women Crime:महिला अपराध को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार उत्पीड़न बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन महिला अपराधों से जुड़े मामले सामने आते हैं। प्रदेश में रुद्रपुर में नर्स की हत्या का मामला हो देहरादून आईएसबीटी में एक नाबालिक के सामूहिक दुष्कर्म का मामला हो ताजा मामला अलमोड़ा के सल्ट से है जहां पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर एक लड़की के दुष्कर्म का आरोप लगा। इन्हीं सब मामलों को लेकर आज उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के आव्हान पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन और सरकार का पुतला दहन किया। इसी क्रम में देहरादून में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। और साथ ही महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी के नेतृत्व में सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लगातार प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। और दोषियों के हौसले बुलंद हैं आए दिन इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अगर सरकार इन पर कोई कड़ा एक्शन नहीं लेती तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami In Champawat:चंपावत दौरे पर रहे सीएम धामी, लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक भवन का किया लोकार्पण

Sat Aug 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गोरलचौड़ मार्ग चंपावत में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में