देवभूमि उत्तराखण्ड के टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 की शुरुआत हो गई है। पर्यटन आवास गृह टनकपुर में श्रद्धालुओं के प्रथम दल का भव्य स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ हुआ
बम-बम भोले के जयघोष और ढोल-दमऊ की गूंज के साथ यात्रियों का स्वागत छोलिया नृत्य, आरती, तिलक, पुष्पवर्षा और फूलमालाओं के साथ आत्मीय भाव से किया गया। इस प्रथम दल में कुल 45 यात्री शामिल हैं, जिसमें 32 पुरुष और 13 महिलाएं, देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2019 से स्थगित कैलाश मानसरोवर यात्रा को इस वर्ष पुनः आरंभ किया गया है। कल 05 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रथम दल को विधिवत रूप से रवाना करेंगे।
Next Post
Cm Dhami 4 years:सीएम धामी के 4 साल बेमिसाल, विकास संकल्प पर्व में की शिरकत
Fri Jul 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सेवक के रूप में चार साल पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार में विकास संकल्प पर्व आयोजित किया गए। सीएम ने पर्व में शिरकत कर लगभग ₹550 करोड़ की लागत […]

You May Like
-
July 20, 2017
Most Important Thing That Need To Carry When Travelling



