कांग्रेस गौतम अडानी और भाजपा गठजोड़, मणिपुर हिंसा भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर को राजभवन मार्च करने जा रही है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नेतृत्व और सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा डेढ़ साल से मणिपुर राज्य हिंसा की आग में जल रहा है, वहां पर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार, गोलीबारी और अराजकता का माहौल बना हुआ है. इस हिंसा में अब तक कई लोगों की जान चली गई है। वहां के लोग एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। इस विकट संकट के बावजूद भाजपा की केंद्र सरकार इस स्थिति को संभालने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक मणिपुर का दौर तक करना मुनासिब नहीं समझा।
Next Post
Radha Raturi Finance Meeting:मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए कार्य समय से पूरा करने के निर्देश
Tue Dec 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने समयबद्धता से कार्य न होने की दशा में योजनाओं की लागत बढ़ने पर अधिकारियों को व्यय वित्त समिति […]
